Binomo ट्रेडिंग शुरू करने और अतिरिक्त आय अर्जित करने में आपकी मदद करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, लेकिन यह समझना भी आवश्यक है कि हमे कब रुकना चाहिए। यहाँ कुछ संकेत दिए गए हैं जो आपको यह समझने में मदद करेंगे कि आपके ब्रेक लेने का समय आ गया है।
जानें कि ट्रेडिंग कब रोकना चाहिए
ट्रेडिंग के लिए मानसिक ऊर्जा और ध्यान लगाने की आवश्यकता होती है, इसलिए जब आप संख्याओं, संकेतकों, संकेतों और चार्टों को देखते हुए लम्बा समय बिताते हैं, तो थक जाना सामान्य है। अपने दिमाग को एक निश्चित समय से आगे चलाने पर लाभ से ज़्यादा हानि हो सकती है।
समय पर ट्रेडिंग बंद करने में आपकी मदद करने के लिए यहाँ दो टिप्स दी गई हैं:
- एक “दैनिक हानि” सीमा निर्धारित करें। यह वह अधिकतम राशि है जिसे आप एक दिन में खोने को तैयार हैं। दैनिक नुकसान आपकी पूंजी का लगभग 3% तक स्वीकार्य माना जाता है।
- आवेश, भूख, ऊब या थकान की भावना, सभी संकेत हैं कि आपको आज के लिए ट्रेडिंग बंद कर देनी चाहिए।
ऐसे शौक और गतिविधियों में अपने आप को व्यस्त करें जो ना केवल आपको ट्रेडिंग से विचलित करें बल्कि आपको अपनी और आकर्षित भी करें। यह ट्रेडिंग को दिन भर की एकमात्र गतिविधि बनने से रोकने का एक प्रभावी तरीका है।
अपनी भावनाओं के प्रति जागरूक रहें
भावनाओं से काम लेना कभी भी अच्छा नहीं होता, विशेष रूप से जब असली फंड्स शामिल हों। हड़बड़ी करने के बजाय, शांत होने की कोशिश करें, एक गहरी सांस लें और सुझावों को सुनें:
- एक डेमो खाते में स्विच करें। यह प्रत्येक Binomo ट्रेडर को अभ्यास के लिए दिया जाता है: रणनीतियों के बारे में अधिक जानें, ट्यूटोरियल देखें और असली निवेश को खोने के डर के बिना अपने कौशल को तेज करें।
- अपने आप को शांत करने के लिए विभिन्न तरीकों का अभ्यास करें, इससे आपको उत्तेजित होने पर अधिक आवेगपूर्ण ट्रेड करने से खुद को रोकने में मदद मिलेगी।
- आत्मविश्वास और अति आत्मविश्वास के बीच के अंतर को समझें। जब आप अति आत्मविश्वास को महसूस करते हैं, तो शांत होना और ठीक से सोचना अच्छा विचार है।
ऐसे विशिष्ट दिन जब आपको अपने आस-पास का महौल बहुत उदास या सक्रिय लगे तो हो सकता है कि ये वे दिन हों जब आप ट्रेडिंग से बचना चाहते हैं, आपके महौल का आपकी सोच प्रक्रिया पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
नोट! जब भी आप बहुत उत्साहित या निराश महसूस करें, तो खुद को उठने के लिए तैयार करें और अपनी भावनाओं को और खुद को शांत करने के लिए कुछ समय निकालें।
अपनी ट्रेडिंग योजना बनाएँ
एक ठोस ट्रेडिंग योजना आवश्यक है, यह आपकी प्रगति, ट्रेडों और घंटों को नियंत्रण में रखती है। आप अपनी ट्रेडिंग योजना में निम्नलिखित में से कुछ चीज़ें शामिल कर सकते हैं:
- छोटे ट्रेडों से शुरुआत करें, और एक बार जब आप इन्हें समझ लेते हैं, तो आप ज़्यादा महत्वपूर्ण ट्रेडों के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
- अपनी आवश्यकताओं और अपने बाजार ज्ञान के आधार पर एक रणनीति विकसित करें।
- दुर्भाग्यशाली ट्रेडों के मामले में हमेशा दूसरी और तीसरी योजना तैयार रखें।
अपनी ट्रेडिंग योजना पर आगे काम करने के लिए, आप www.binomo.com पर अधिक टिप्स और ट्रिक्स के लिए जा सकते हैं ताकि, आप सीख सकें कि आप अपने ट्रेड्स को संचालित करने के लिए अधिक कुशल कैसे बन सकते हैं।
एक ट्रेडिंग योजना कोई पत्थर की लकीर नहीं है, यह हर ट्रेडर के लिए अलग से बनाई जाती है, और समय के साथ आप अपनी आवश्यकताओं और काम के मुताबिक इसे बदल सकते हैं।
ट्रेडिंग में ज़्यादा समय व्यतीत ना करें
ओवरट्रेडिंग को रोकने के लिए, अपने आप को हर रोज़ ट्रेडिंग के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करें और अपने आप को उसे पार न करने के लिए तैयार करें।
इसे इस प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है:
- अपने मन और समय को समझें, और दिन के उस समय को खोजें जब आप व्यस्त न हों।
- Binomo वेबसाइट पर जाकर Binomo सहायता केंद्र में दिए गए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों और लेखों को पढ़ें, ट्यूटोरियल देखें, और बहुत कुछ से अपने ज्ञान को बेहतर बनाएँ।
- ट्रेडिंग करते समय फियर ऑफ मिसिंग आउट (FOMO) से बचें। ट्रेड्स तो हमेशा ही आते रहेंगे। अपनी भावनाओं और समय को नियंत्रण में रखना ज़्यादा महत्वपूर्ण है।
नोट! आप एक अलार्म सेट कर सकते हैं खुद को यह याद दिलाने के लिए कि आपका समय पूरा हो गया है और अब आपको कंप्यूटर से उठना चाहिए।
आदत न लगाएँ
ट्रेडिंग की आदत लगना एक सामान्य बात है, और किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। अपने ट्रेडिंग के घंटों और आदतों को नियंत्रित करने के लिए नियमों को सेट करना अपने आप को अपने हाथों में रखने का एक बढ़िया तरीका है:
- दैनिक ट्रेडिंग के लिए समय सीमा निर्धारित करें: अपने मोबाइल डिवाइस या PC पर टाइम ट्रैकर्स का उपयोग करें।
- अपने ट्रेडिंग डिवाइसिस को अपने कमरे से बाहर रखें ताकि रात भर उनमें उलझे रहने की ललक से बच सकें।
- ट्रेडिंग के लिए निर्धारित की गई अपनी समय सीमा पर बने रहने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों की मदद लें। आपके करीबी लोग कभी-कभी आपको कॉल करके यह चेक कर सकते हैं कि क्या आप ठीक हैं और लगातार कुछ घंटों से ट्रेडिंग तो नहीं कर रहे हैं।
नोट! एक स्वस्थ दिनचर्या स्थापित करना सहायक हो सकता है: अन्य गतिविधियों की खोज करें और बाहर ज़्यादा समय बिताएँ।
अंतिम विचार
हमेशा याद रखें कि ट्रेडिंग करना जोखिम भरा है। गलत समय पर और गलत मूड में कुछ ऐसे निर्णय लिए जा सकते हैं जिससे आपको Binomo में असली निवेश का नुकसान हो सकता है।
इन सभी चरणों का पालन करना आसान नहीं है, लेकिन यह आपकी ट्रेडिंग आदतों को बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे। आप हर दो महीने में अपने काम की समीक्षा कर सकते हैं और उसके अनुसार अपने नियमों और ट्रेडिंग योजना को बदल सकते हैं।
ट्रेडिंग आपके जीवन और दिन का एक हिस्सा है। इसलिए इसे नियंत्रित रखना महत्वपूर्ण है।













