ट्रेडिंग में खबरें आवश्यक होती हैं क्योंकि यह दुनिया भर में क्या हो रहा है और इसका बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकी देती हैं। यह ट्रेडर्स को भविष्य की घटनाओं के लिए तैयारी करने और अपने फंड्स का निवेश करने के बारे में सूचित निर्णय लेने में मदद करती हैं।
इस लेख में, हम विभिन्न प्रकार के समाचारों को देखेंगे और समझेंगे कि उनका उपयोग लाभदायक ट्रेडों के लिए कैसे किया जा सकता है।
ट्रेडिंग खबरों के प्रकार
खबरों को तीन व्यापक समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है: आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक। परन्तु, एक खबर बहुघटकीय भी हो सकती है और एक से अधिक श्रेणियों में जा सकती है। यह खंड ट्रेडर्स के लिए हर प्रकार की खबर का क्या मतलब है और वैश्विक बाजार में उसका क्या महत्व है, इस पर ध्यान देगा।
आर्थिक समाचार
आर्थिक समाचार ट्रेडर्स के लिए वह संसाधन है जहाँ वे यह जान सकते हैं कि दुनिया भर में क्या हो रहा है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों के बीच बजट आवंटन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आर्थिक रिपोर्टें जारी करती है। इसके अतिरिक्त, यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों की रूपरेखा भी तैयार करती है और आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए देश की आर्थिक प्रगति और प्राथमिकताओं का व्यापक अवलोकन प्रस्तुत करती है। आर्थिक रिपोर्टें, सकल घरेलू और राष्ट्रीय उत्पादों, ब्याज दरों और बेरोजगारी की संख्या बताती हैं, जो ट्रेडिंग बाजार को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
राज्य द्वारा संसाधन आवंटन के आधार पर विशिष्ट क्षेत्रों या वस्तुओं में रुचि का अनुमान लगाने के लिए आर्थिक समाचारों का उपयोग किया जा सकता है। ये खबरें लोगों के वित्तीय निर्णयों और उपभोक्ताओं के खर्च करने के पैटर्न को प्रभावित कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, यदि मंदी की अवधि के दौरान मुद्रास्फीति बहुत तेजी से बढ़ती है, तो लक्जरी सामान यानी विलास वस्तुओं पर ग्राहकों का वित्तीय खर्च कम हो जाता है, जिस वजह से इन उद्योगों में कुछ देर के लिए गिरावट आ सकती है।
वित्तीय समाचार
वित्तीय समाचार रिपोर्टें बताते हैं कि कंपनियाँ अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी प्रकाशित करके अपने शेयरधारकों के साथ कैसे संवाद करती हैं। ये रिपोर्ट नियमित रूप से प्रकाशित की जाती हैं, और इनमें अक्सर आय, राजस्व और अन्य आवश्यक विवरणों के बारे में घोषणाओं जैसी जानकारी शामिल होती है।
वित्तीय समाचारों में दी गई जानकारी एक निवेशक की निर्णय लेने की प्रक्रिया के लिए संदर्भ प्रदान करती है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी विशेष कंपनी में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास उसके समय-समय के वित्तीय समाचारों की रिपोर्टों तक पहुँच होना फायदेमंद होगा। ये रिपोर्टें आपको बताएँगी कि क्या कंपनी द्वारा प्रति वर्ष उत्पन्न किए जाने वाले फंड्स में कोई बदलाव आया है या समय के साथ उसके व्यवसाय मॉडल या रणनीति में कोई बदलाव किया गया है।
राजनीतिक समाचार
पहले, आइए देखें कि राजनीतिक समाचारों से हमारा क्या तात्पर्य है। हम ऐसी हर एक जानकारी के बारे में बात कर रहे हैं जो सार्वजनिक नीति को प्रभावित करती है, जैसे कर (टैक्स) की दरें, आर्थिक नीति, या अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। इस तरह की बातें तो स्पष्ट रूप से शेयरों को प्रभावित करेंगी। मान लीजिए कि कोई चुनाव आने वाला है, और विशिष्ट उम्मीदवार अपनी बेहतर आर्थिक नीतियों के साथ वोटर्स पर जीत हासिल कर लेते हैं; नि:संदेह निवेशक इसका लाभ उठा सकते हैं। कुछ उद्योगों के शेयरों की कीमत में तेजी आ सकती है, जबकि बाकी क्षेत्र इस ही ख़बर के आधार पर मंदी की प्रवृत्ति की उम्मीद कर सकते हैं।
ट्रेडिंग के लिए खबरों का उपयोग कैसे करें?
वित्तीय बाजारों में तो हर वक्त अफरा तफरीह मची रहती है। ट्रेडर्स को रात में जगाए रखने के लिए समाचारों की कोई कमी नहीं है, और सबसे महत्वपूर्ण जानकारी खोजने के लिए सभी पर नज़र रखना मुश्किल हो सकता है। आप जिस खबर पर ध्यान देना चुनते हैं, वह सीधे तौर पर आपके ट्रेडों को प्रभावित कर सकती है। आप कैसे बता सकते हैं कि कौन सी खबर पढ़ने लायक है? घबराएँ नहीं। Binomo इसमें आपकी मदद करेगा!
Binomo एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने उपयोगकर्ताओं को महत्व देता है और आपके सभी ट्रेडों के लिए एक ही स्थान पर सारे समाधान प्रदान करता है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर खबरों के फीचर को भी एकीकृत किया है, जो उपयोगकर्ताओं को सिर्फ एक टैप से सही जानकारी तक पहुँचने में मदद करता है। समाचार पैनल खोलने के लिए, बाईं ओर दिए गए कैलेंडर चिह्न पर टैप करें। अब आप समाचार पैनल के अंतर्गत आर्थिक समाचार प्राप्त कर सकते हैं।
सभी आर्थिक समाचार रिपोर्टें जो आपकी ट्रेडिंग को प्रभावित कर सकती हैं, उन्हें छोटे और आसानी से पचाने लायक तरीके से शामिल किया गया है, ताकि आप उन्हें समझ सकें। समाचारों को उनकी रिलीज़ की तारीख के अनुसार क्रमबद्ध किया गया है, इसलिए आप नवीनतम रिपोर्टों से चूकेंगे नहीं। यदि आपको लगता है कि रिपोर्ट में कुछ ऐसे विशिष्ट विवरण हैं जिनका आपकी ट्रेडिंग पर सीधा असर पढ़ता है तो आप पूरी समाचार रिपोर्ट पढ़ने के लिए “और पढ़ें” विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
समाचार क्यों महत्वपूर्ण हैं?
खबरें ट्रेडर्स को बाजार की स्थिति के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करती हैं और स्टॉक या कमोडिटी की कीमतों को प्रभावित कर सकती हैं, जिनसे आपके ट्रेडिंग से आने वाले मुनाफे पर असर पड़ सकता है। आर्थिक रिपोर्टें बाजार की स्थिति को दर्शाती हैं, जिससे मूल्य में होने वाले बदलावों का अनुमान लगाया जा सकता है। किसी संगठन द्वारा रिपोर्ट किए गए वित्तीय निर्णय दर्शाते हैं कि वे अपने क्षेत्र में कितनी अच्छी तरह से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए यह हमेशा फायदेमंद होता है कि वे ऐसे राजनीतिक समाचार पर ध्यान दें जो इतना प्रभावशाली हो कि समग्र बाजार को हिला सके या निवेशित क्षेत्र को प्रभावित कर सके।
समाचार निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित करके भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। जब निवेशक किसी स्टॉक के भविष्य की कमाई की संभावना के बारे में निराशावादी हो जाते हैं, तो वे थोक में उन्हें बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे कीमत में गिरावट आ सकती है। इसके विपरीत अगर निवेशक किसी स्टॉक के भविष्य में होने वाली कमाई की संभावना के बारे में आशावादी हो जाते हैं और उन्हें खरीदने का फैसला करते हैं, तो उस स्टॉक की माँग बढ़ जाती है और कीमत में वृद्धि होती है।
यदि आप असल दुनिया में ट्रेडिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको Binomo पर डेमो खाते का उपयोग करके ट्रेडिंग की खबरों का अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। अपने पसंदिता एसेट के ट्रेंड का पूर्वानुमान लगाने के लिए, खबरों के माध्यम से सभी अलग-अलग रणनीतियों का उपयोग करें और अपने लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण बनाएँ।













