अपने खाते और फंडस को खोने से बचने के लिए ना की जाने वाली गलतियाँ

binomo mistakes ब्लॉग

बहुत से लोग ट्रेडिंग शुरू करने की इच्छा रखते हैं और Binomo पर अतिरिक्त आय अर्जित करना चाहते हैं। हालाँकि, बहुत सी बारीकियाँ हैं जिन पर नए ट्रेडर्स को विचार करना चाहिए। इस लेख में, हम आपको बताएंगे कि यदि आप अपने खाते और फंड्स को खोना नहीं चाहते हैं तो कौनसी गलतियाँ हैं जो आपको नहीं करनी चाहिए।

आप अपने खाते को कैसे तबाह कर सकते हैं?

binomo terms and conditions
Binomo पर पंजीकरण के दौरान, आपको ग्राहक समझौता और गोपनीयता नीति पढ़ने के लिए कहा जाएगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप Binomo के नए ट्रेडर्स द्वारा की जाने वाली एक घातक गलती करेंगे। यह महत्वपूर्ण क्यों है कि आप नियमों को पढ़ें और केवल सहमति चेकबॉक्स को टिक ना करें?

सबसे पहला यह है कि नियम और शर्तों का अध्ययन करने से डेमो खाते पर ट्रेडिंग शुरू करने या वास्तविक खाते में निवेश करने से पहले आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर प्लेटफॉर्म काम कैसे करता है।

दूसरा ये कि नियमों का उल्लंघन करने पर आपका ट्रेडिंग खाता ब्लॉक किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, Binomo नाबालिगों को पंजीकरण करने से प्रतिबंधित करता है। आप एक ही समय में एक से अधिक खाते के मालिक भी नहीं हो सकते हैं। इसलिए, यदि आपके पास पहले से ही एक खाता है, तो आपको एक नया खाता बनाने से पहले उसे ब्लॉक करना होगा।

प्रमुख गलतियाँ

उन गलतियों के अलावा जो आपके ट्रेडिंग खाते को ब्लॉक करवा सकती हैं, कुछ गलतियों के कारण आपके निवेश किए गए फंडस का घाटा भी हो सकता है। आइए उनके बारे में और विस्तार से चर्चा करें।

ट्रेंड के विपरीत ट्रेडिंग

binomo demo
ट्रेंड के विपरीत ट्रेड नए Binomo ट्रेडर्स की सबसे आम गलतियों में से एक है, जिससे नुकसान होता है। इस उम्मीद से कि बाजार किसी समय पर उलट जाएगा, आप शायद मौजूदा ट्रेंड के विपरीत ट्रेड शुरू करना चाहेंगे। हालाँकि, उलटफेर होने में कुछ समय लग सकता है (वो भी अगर ऐसा जल्द हो जाए तो) ।

यह देखा गया है कि ट्रेंड के खिलाफ चलना आपके लिए कई नुकसान से भरे ट्रेड्स ला सकता है या यहाँ तक कि आपके ट्रेडिंग खाते को खाली भी कर सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप पूर्वानुमान लगते हैं कि बढ़ते बाजार में एसेट की कीमत गिर जाएगी, और यह गलत निकलता है, तो आप अपना निवेश खो देंगे।

नोट! नए ट्रेडर्स को यह सलाह दी जाती है कि जब ट्रेंड्स उलट जाए तो ट्रेड करने से बचें। स्थिति के ठीक होने तक इंतजार करना बेहतर है।

एक ट्रेड में बड़ा निवेश

अपने सारे फंड्स को एक ट्रेड में निवेश करना खतरनाक है, क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपका पूर्वानुमान सही होगा। प्रचलित ट्रेंड के बावजूद, बाजार कभी-कभी उलट जाता है, और आप अपना निवेश खो सकते हैं।

याद रखें कि एक बड़ा नुकसान कई ट्रेड्स से होने वाली अतिरिक्त आय को नकार सकता है। इस जोखिम को कम करने के लिए आपको अपनी पूंजी प्रबंधन रणनीति विकसित करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, एक ट्रेड में अपने Binomo खाते के बैलेंस का अधिकतम 2-5% ही निवेश करें।

छोटी समय सीमा को चुनने का विकल्प

binomo time frame
Binomo छोटी समय सीमा (60 सेकंड जितनी कम) पर ट्रेड करने की पेशकश करता है। यह बहुत आकर्षक है क्योंकि यह लंबे चार्ट पर ट्रेड करने की तुलना में अधिक लाभदायक हो सकता है। हालाँकि, ऐसे ट्रेड जोखिम भरे होते हैं, खासकर तब जब आपने Binomo पर अपनी यात्रा अभी शुरू ही की हो। यदि आप बहुत जल्दी निर्णय नहीं ले सकते हैं, तो इसके कारण घबराहट हो सकती है और बेतरतीब ट्रेड हो सकते हैं।

नोट! छोटी समय सीमा पर ट्रेडिंग, जिसमें 1 मिनट वाले ट्रेड शामिल हैं, केवल उन ट्रेडर्स के लिए उपयुक्त है जो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख सकते हैं और सूचित निर्णय ले सकते हैं।

एक ही दृष्टिकोण पर निर्भरता

रणनीतियाँ कोई ट्रिक्स नहीं हैं जो आपको Binomo पर ट्रेडिंग करने से अतिरिक्त आय दिलाएं, बल्कि ये तकनीकी विश्लेषण पर आधारित तरीके हैं। कोई भी तकनीक आपके प्रत्येक ट्रेड पर 100% परिणाम की गारंटी नहीं दे सकती है।

बाजार अस्थिर है, इसलिए आपको लगातार इसका विश्लेषण करना चाहिए और अपनी रणनीतियों को इसकी स्थितियों के अनुकूल बनाना चाहिए। Binomo पर आपके द्वारा ट्रेड किए जाने वाले एसेट्स को प्रभावित करने वाले सूक्ष्म और व्यापक आर्थिक कारकों को समझना भी सीखना आवश्यक है।

अभ्यास और ज्ञान का अभाव

binomo tutorial
ट्रेडिंग आपके कुछ या पूरे निवेश को खोने के उच्च जोखिम के साथ आती है। शिक्षा और प्रशिक्षण इस जोखिम को कम कर सकते हैं, लेकिन हर ट्रेडर यह बात समझ नहीं पाता है। इसलिए, प्रमुख गलतियों में से एक है सीखने और अभ्यास करने की अनिच्छा।

वास्तविक ट्रेडिंग में निवेश करने की जल्दबाज़ी ना करें। Binomo कैसे काम करता है और ट्रेड कैसे करें, यह समझने के लिए प्लेटफॉर्म पर दिए मुफ्त ट्यूटोरियल का उपयोग करें। “शिक्षा”अनुभाग में विभिन्न प्रकार के चार्टों का उपयोग करने, डिपोसिट कैसे करें आदि के बारे में वीडियो उपदेश दिए गए हैं। आप सहायता केंद्र पर भी जा सकते हैं, जहाँ पर ट्रेडर्स द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर के साथ विस्तृत लेख दिए गए हैं।

पंजीकरण के तुरंत बाद उपलब्ध होने वाले डेमो खाते में 10.000$ का वर्चुअल फंड मिलता है, जिसे असीमित तौर पर पुनः भरा जा सकता है। यह वास्तविक चार्ट पर ट्रेडिंग को सीखने के लिए एक सुरक्षित वातावरण है, जहाँ आप अपने असली फंड्स को जोखिम में नहीं डालते हैं।

नोट! यदि आपने पहले ही डिपोसिट कर दिया है और आपको एक असली Binomo खाता मिल चूका है, तो भी आप एक डेमो खाते पर स्विच करके संकेतकों के साथ काम करने, कुछ रणनीतियों का परीक्षण करने, या एक नए एसेट को ट्राई करने के बारे में सीख सकते हैं।

एक भावनात्मक दृष्टिकोण में ट्रेडिंग

emotional trading
ट्रेड करते समय भावुकता और जल्दबाजी से भी नुकसान हो सकता है। भाग्यशाली होने की आशा में, घबराहट में बेतरतीब ट्रेडों को खोलने के बजाय, आपको अपनी वित्तीय प्रणाली विकसित करनी चाहिए और उस पर टिके रहना चाहिए।

अधिकतम नुक्सान के स्तर को निर्धारित करें, और जैसे ही यह पहुँच जाए तो ट्रेड करना बंद कर दें। यदि आपने लगातार कई गलत पूर्वानुमान लगाए हैं, तो भी ट्रेड को बंद करना और इसके कारणों का विश्लेषण करना आवश्यक है।

लाभ की प्रतीक्षा में

अधिकांश ट्रेडर्स यह स्वीकार नहीं करना चाहते कि ट्रेड हमेशा लाभदायक होने जरूरी नहीं है। नए ट्रेडर्स अक्सर कैलकुलेटर का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए करते हैं कि उन्हें कितना लाभ प्राप्त होगा और समय से पहले सोचने लगते हैं कि उन फंड्स को वो कैसे खर्च करेंगे।

आज की ट्रेडिंग से आपको कितना लाभ होगा इसके बारे में पहले से सोच लेना खतरनाक हो सकता है। याद रखें: बाजार का आप पर कुछ भी बकाया नहीं है। सही दृष्टिकोण एक तटस्थ नज़रिया है। बाजार का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करें, और ट्रेंड को फॉलो करें, लेकिन साथ ही, तैयार रहें कि आपका पूर्वानुमान गलत भी हो सकता है।

आँख बंद कर के प्रोग्राम्स को फॉलो करना

trading bot
ट्रडर्स तेजी से कंप्यूटर टेक्नोलोजी की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अनुसंधान, चार्टिंग और बैकटेस्टिंग के लिए पहले से तैयार टूल्स प्रदान करते हैं। हालाँकि, इन टूल्स पर बहुत अधिक भरोसा करना एक और सामान्य गलती है।

हाँ, सॉफ्टवेयर तकनीकी और मौलिक विश्लेषण के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान कर सकता है। पर इसका उद्देश्य आपको अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने में मदद करना है न की कार्यक्रम के निर्देशों का आँख मूंदकर पालन करना। यदि आप उन सिद्धांतों को नहीं समझते हैं जिनके द्वारा मशीन ट्रेडिंग सिग्नल उत्पन्न करती है, तो आपको उनका पालन नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

यहाँ तक कि सबसे अनुभवी ट्रेडर्स भी कभी-कभी गलतियाँ करते हैं। अपनी पूंजी को खोने के जोखिम को कम करने की कुंजी है निरंतर सीखना और डेमो खाते पर पर्याप्त अभ्यास करना। आपको अपनी ट्रेडिंग रणनीति को विकसित करना चाहिए और उसमें लगातार सुधार लाना चाहिए। सामान्य गलतियों से बचें और अपने द्वारा पहले से की गई गलतियों से सीख कर, अपने ट्रेडिंग दृष्टिकोण को एडजस्ट करें। पहले से तैयार संकेतों को फॉलो ना करें, और इस बात पर विश्वास ना करें, कि ऐसी तरकीबें हैं जो Binomo पर ट्रेडिंग के 100% परिणाम की गारंटी देती हैं।

Rate article
Binomo traders club