Binomo बॉट की समीक्षा – क्या यह APK के लिए मौजूद है या नहीं

binomo bot ब्लॉग

बॉट्स ने आजकल दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल करना शुरू कर दिया है, और ट्रेडर्स ने भी ट्रेडिंग में सहायता के लिए इनका उपयोग करना शुरू कर दिया है। चाहे बोट्स विभिन्न ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों के नाम से उपलब्ध हैं पर यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या उनका उपयोग करना सुरक्षित है और क्या Binomo के पास APK के लिए बॉट है या नहीं। तो, आइए पता लगाते हैं इस समीक्षा में।

बॉट्स के बारे में

trading bot
बॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो ट्रेडर्स को सही समय पर एसेट्स खरीदने / बेचने की प्रक्रिया को स्वचालित या तेज करने में मदद करता है। बॉट्स को अक्सर एल्गोरिथम सिस्टम के रूप में संदर्भित किया जाता है, और वे कुछ भी हैक नहीं करते हैं। उनकी व्यापारिक रणनीतियाँ जटिल गणितीय फ़ार्मुलों और तेज़ डेटा प्रोसेसिंग पर आधारित होती हैं।

तीन सौ से ज़्यादा स्वचालित ट्रेडिंग बॉट्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन क्या उनका उपयोग करना सुरक्षित है?

ट्रेडर्स को बॉट्स उपयोगी क्यों लगते हैं?

बॉट्स, एक अनुकूलित पैकेज के रूप में, कई सुविधाएँ प्रदान करते हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं:

  • स्वचालित ट्रेडिंग रणनीतियाँ।
  • पेशेवर ROI प्राप्त करने में मदद।
  • नि:शुल्क जाँच और शुरू करने में सस्ते।
  • आवश्यकता अनुसार अनुकूलन योग्य।
  • नए और अनुभवी दोनों ही ट्रेडर्स इनका उपयोग कर सकते हैं।

हर ट्रेडर को पता होना चाहिए कि Binomo किसी भी ट्रेडिंग रोबोट से सम्बंधित नहीं है, जो आपको इंटरनेट पर मिल सकता है। ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की विशेषताओं और रणनीतियों का ईमानदारी से अध्ययन और डेमो खाते पर अभ्यास ही फंड्स खोने के जोखिम को कम कर सकता है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि बॉट केवल ट्रेडिंग को स्वचालित करने का एक तरीका नहीं है। उनका उपयोग ट्रेडर्स के सामान्य अनुरोधों का अधिक प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए Binomo का आधिकारिक चैटबॉट, एक सरल, विश्वसनीय और सुरक्षित ट्रेडिंग सहायक है।

नोट! Binomo, बॉट्स के माध्यम से किए जाने वाले ट्रेडों के लिए जिम्मेदार नहीं है।

Binomo चैटबॉट

binomo chatbot
Binomo चैटबॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो ट्रेडर्स को प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है उसके बारे में समझने में मदद करता है। यह वर्चुअल कस्टमर सपोर्ट 24 घंटे उपलब्ध है। Binomo बॉट प्लेटफॉर्म के वेब संस्करण और APK सहित iOS और Android ऐप्स के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।

आपको Binomo प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में कुछ ही सेकंड में उत्तर पाने के लिए केवल चैटबॉट से अपना प्रश्न पूछना है। यदि आपको चैटबॉट से वांछित जवाब नहीं मिलता है, तो आप कभी भी एक सहायता विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

नोट! Binomo चैटबॉट का उद्देश्य केवल प्लेटफॉर्म से संबंधित मुद्दों पर उपयोगकर्ताओं की सहायता करना है और यह एक ट्रेडिंग रोबोट नहीं है।

क्या Binomo बॉट इंस्टॉल करना संभव है?

ट्रेडिंग रोबोट एक प्रकार का प्रोग्राम है जो किसी भौतिक ट्रेडर की भागीदारी के बिना ही स्वचालित रूप से ट्रेड करता है। इसके विपरीत, Binomo प्लेटफॉर्म केवल मानव ट्रेडर्स द्वारा उपयोग के लिए बनाया गया है। कंपनी का मानना है कि स्वचालित सॉफ्टवेयर के साथ ट्रेड करना निष्पक्षता, ईमानदारी और विश्वसनीयता के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है और इसलिए कंपनी, एल्गोरिदम के उपयोग का समर्थन नहीं करती है।

कोई आधिकारिक Binomo ट्रेडिंग रोबोट नहीं है, इसलिए इस नाम से अलग-अलग APK फाइलें या ऐप इंस्टॉल करने से आप खुद को वित्तीय जोखिम की मुश्किल में डाल सकते हैं।

नोट! Binomo एल्गोरिदम या अन्य विशिष्ट ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर के उपयोग को प्रतिबंधित करता है।

निष्कर्ष

binomo robots
Binomo सभी स्तरों के ट्रेडर्स के लिए एक विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है। यह मूल्यवान सामग्री (मटीरिअल) और ट्यूटोरियल प्रदान करता है ताकि सभी ट्रेडर्स अपने दम पर ट्रेड करना सीख सकें और किसी बॉट की “राय” पर निर्भर न हों।

इसके अलावा, Binomo अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग करने के लिए रोबोट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग की अनुमति नहीं देता है। यह ग्राहक समझौते के पैराग्राफ 10.12 में कहा गया है। कंपनी ऐसे लेनदेन के परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं होगी और इस तरह के एल्गोरिदम का उपयोग करके प्राप्त फंड्स का भुगतान नहीं करेगी।

Rate article
Binomo traders club