Binomo पर कमोडिटी चैनल इंडेक्स (CCI) संकेतक

cci index रणनीतियाँ

CCI संकेतक के ट्रेडिंग में कई अनुप्रयोग हैं। इसका उपयोग ट्रेंडों के साथ-साथ संभावित उलटाव की पहचान करने के लिए भी किया जा सकता है। CCI संकेतक का उपयोग खरीदने और बेचने के संकतों को उत्पन करने के लिए भी किया जा सकता है। इस लेख में, हम Binomo ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर CCI संकेतक का उपयोग करने के तरीके पर चर्चा करेंगे।

एक CCI संकेतक क्या है?

cci indicator binomo
कमोडिटी चैनल इंडेक्स (CCI) एक मोमेंटम इंडिकेटर यानी एक गति संकेतक है जिसे 1980 में डोनाल्ड लैम्बर्ट द्वारा पेश किया गया था। CCI एक सिक्योरिटी की कीमत और उसकी मूविंग एवरेज के बीच के अंतर को मापता है।

इसका उपयोग बाजार में अधिक्रीत (ओवरबॉट) और अधिविक्रीत (ओवरसोल्ड) वाली स्थितियों की पहचान करने के लिए किया जाता है। CCI सूचक -100 से +100 के निश्चित स्तरों के बीच झूलता है। जब यह -100 से नीचे गिर जाता है या +100 से ऊपर बढ़ जाता है, तो यह अधिक्रीत (ओवरबॉट) और अधिविक्रीत (ओवरसोल्ड) स्थितियों का संकेत देता है।

CCI Binomo के ट्रेडर्स के बीच एक लोकप्रिय टूल है जो तकनीकी विश्लेषण लागू करते हैं।

CCI संकेतक कैसे काम करता है?

how CCI works
CCI संकेतक एक निश्चित अवधि में वर्तमान और औसत कीमतों के बीच के अंतर की गणना करता है। उसके बाद CCI इस अंतर को औसत निरपेक्ष विचलन (मीन अब्सोल्युट डेविएशन) से विभाजित करता है; यह परिवर्तनशीलता या कहें अस्थिरता को मापने का एक तरीका है। उसके पश्चात, परिणामी संख्या को -100 से +100 के पैमाने पर प्लॉट किया जाता है।

+100 से ऊपर की रीडिंग इंगित करती है कि कीमतें वर्तमान में औसत से काफी ऊपर हैं, यह सुझाव देते हुए कि कीमतों में किसी संशोधन यानी करेक्शन की जरूरत है। -100 से नीचे की रीडिंग इंगित करती है कि कीमतें वर्तमान में औसत से काफी नीचे हैं, यह सुझाव देते हुए कि कीमतों में एक रैली होने वाली है।

CCI का उपयोग किसी भी समय-सीमा पर किया जा सकता है, लेकिन छोटी समय-सीमाएँ लंबी समय-सीमाओं की तुलना में काफी गलत संकेत उत्पन्न कर सकती हैं। सभी संकेतकों की तरह, CCI के ट्रेडिंग संकेतों की पुष्टि करने के लिए अन्य तकनीकी संकेतकों और/या चार्ट पैटर्नों के संयोजन में CCI का उपयोग करना आवश्यक है।

ट्रेडिंग रणनीतियाँ जो CCI संकेतक का उपयोग करती हैं

आप CCI संकेतकों का उपयोग ऑनलाइन ट्रेडिंग करते समय अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। Binomo पर एक लोकप्रिय ट्रेडिंग रणनीति है CCI और मूल्य कार्रवाई के बीच के विचलन को तलाशना। इसे एक संकेत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है जो यह दर्शाता है कि वर्तमान ट्रेंड उलटने वाला है।

एक और रणनीति है बाजार में अधिक्रीत और अधिविक्रीत स्थितियों की पहचान करने के लिए CCI संकेतक का उपयोग करना। CCI को एक प्रमुख संकेतक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो मूल्य कार्रवाई से पहले दिशा में बदलाव की पुष्टि करता है।

आखरी, कुछ ट्रेडर्स ट्रेडिंग संकेतों की पुष्टि करने में सहायता के लिए समर्थन और प्रतिरोध स्तर जैसे अन्य संकेतकों के संयोजन के साथ CCI का उपयोग करते हैं।

आइए Binomo पर ट्रेड करने के लिए उपयोग की जा सकने वाली 2 सर्वोत्तम रणनीतियों को देखें। सेटिंग: 5 मिनट का कैंडलस्टिक चार्ट। Binomo पर 10 मिनट या उससे अधिक के समाप्ति समय के साथ ट्रेड दर्ज करें।

CCI विचलन (डाइवर्जेन्स) और रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्नों का संयोजन

यहाँ 2 संकेतों को देखना महत्वपूर्ण है:

  1. CCI विचलन।
  2. रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न में विचलन के छोर।

आइए करीब से नज़र डालें कि ट्रेड को ऊपर या नीचे कब खोलना चाहिए।

how-to-trade-using-cci-1

ओपन अप ट्रेड = बुलिश रिवर्सल CCI विचलन + बुलिश हरामी।

how-to-trade-using-cci-2

ओपन डाउन ट्रेड = बियरिश रिवर्सल CCI विचलन + इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न।

CCI विचलन और बोलिंगर बैंड्स का संयोजन

CCI का बोलिंगर बैंड्स के साथ संयोजन ट्रेडिंग की सटीकता को बढ़ाते हैं। आइए जानें कि आपको किन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए।

how-to-trade-using-cci-3

ओपन अप ट्रेड = जब कीमत बोलिंगर बैंड के निचले बैंड के नीचे जाती है + CCI अधिविक्रीत ज़ोन में है।

ओपन डाउन ट्रेड = जब कीमत बोलिंगर बैंड के ऊपरी बैंड से ऊपर जाती है + CCI अधिक्रीत ज़ोन में है।

निष्कर्ष

CCI एक मोमेंटम इंडिकेटर है जिसे डोनाल्ड लैम्बर्ट ने 1980 में पेश किया था। यह सिक्योरिटी की कीमत और उसके मूविंग एवरेज के बीच के अंतर को मापता है। CCI संकेतक का उपयोग बाजार में अधिक खरीददारी और अधिक बिक्री वाली स्थितियों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है। विभिन्न संकेतकों को देखकर, आप Binomo पर ट्रेड करते समय एक सही पूर्वानुमान की संभावना को बढ़ा सकते हैं। और याद रखें कि ट्रेडिंग हमेशा जोखिम भरी होती है, इसलिए हम अनुशंसा करते हैं कि आप पहले डेमो खाते पर इस सूचक को आजमाएँ।

Rate article
Binomo traders club