Binomo पर ट्रेंड ट्रेडिंग

trend trading on binomo रणनीतियाँ

ट्रेंड आपका मित्र है, पेशेवर ट्रेडर्स के बीच एक लोकप्रिय पुरानी कहावत है। हालाँकि, नए लोगों के लिए यह समझना आसान नहीं है कि यह क्या है और चार्ट पर इसकी पहचान कैसे करते हैं।

ट्रेंड क्या है?

trend on binomo
ट्रेंड एक विशिष्ट दिशा में एक एसेट की कीमत में नियमित रूप से दोहराई जाने वाली गति (मूवमेंट) है। जब कीमत बढ़ती है तो इसे अपट्रेंड कहते हैं। दूसरी ओर, जब कीमत घटती है, तो इसे डाउनट्रेंड कहा जाता है।

व्यापक रूप से, एक अपट्रेंड को उच्चतम उच्च और उच्चतम निम्न के बीच होने वाले मूल्य के निरंतर बदलावों से पहचाना जाता है। कीमत हाल ही के उच्च स्तर से ऊपर जाती है, और जब यह गिरती है, तो यह पिछले निम्न स्तर से ऊपर रहती है। हालाँकि कीमत उच्च और निम्न के बीच ऊपर और नीचे स्विंग करती यानी घूमती रहती है, लेकिन इसका समग्र पथ एक ऊपर जाती हुई लहर है।

इसके विपरीत, एक डाउनट्रेंड में कीमत निचले उच्च और निचले निम्न के बीच में उतार-चढ़ाव करती है। यह हाल ही के निम्न स्तर से भी नीचे जाकर फिर हर गिरावट के बाद एक छोटी वृद्धि से ऊपर उठती है। ये छोटे उछाल पिछली ऊंचाई से नीचे रहते हैं। डाउनट्रेंड में, कीमत का गति मार्ग व्यापक रूप से नीचे की ओर है।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ऐसे अवसर भी होते हैं जब आप उच्च निम्न और निचले निम्न को एक अपट्रेंड में और इसके विपरीत पाएँगे। यह मूल्य कंसॉलिडेशन की अवधि है जहाँ कीमत आधार और प्रतिरोधि स्तरों के बीच होती है।

इसके अलावा, आपके द्वारा समय सीमा का चुनाव काफी हद तक एक ट्रेंड को पहचानने की सुगमता को निर्धारित करता है। जब आप लम्बी समय-सीमा का उपयोग करते हैं, तो आप अधिक तेज़ी से ट्रेंड्स की पहचान कर सकते हैं, क्योंकि कंसॉलिडेशन क्षेत्र सँकरे होते हैं। उदाहरण के लिए, 10 मिनट का चार्ट आपको 5 मिनट के चार्ट की तुलना में ज़्यादा स्पष्ट ट्रेंड्स दिखाएगा।

Binomo पर ट्रेंड के साथ ट्रेडिंग के तरीके

ट्रेडिंग करना कोई साधारण काम नहीं है, भले ही आप एक ट्रेंड में ही ट्रेडिंग कर रहे हों। जब कोई ट्रेंड अचानक पलट जाता है तो बहुत सारे ट्रेडर अक्सर रुक जाते हैं। वे आमतौर पर किसी ट्रेंड को पहचानते ही उस में निवेश की गलती कर देते हैं। एक अच्छा ट्रेडर बनने के लिए इससे कहीं ज़्यादा की ज़रूरत होती है।

इस खंड में, आप सीखेंगे कि अपने Binomo खाते का उपयोग करके सटीकता के साथ एक ट्रेंड में एक अच्छा ट्रेडिंग अवसर कैसे प्राप्त करें।

ब्रेकआउट्स के साथ ट्रेडिंग

trading with the breakouts
चार्ट में, आप उच्च निम्न और निचले निम्न बनाते हुए देख सकते हैं, यह दर्शाता है कि एसेट एक डाउनट्रेंड में है। पीली ट्रेंड लाइन इसका प्रमाण है।

समर्थन लाइनों पर खींची गई दो क्षैतिज लाल रेखाओं को नोट करें। आप देख सकते हैं कि कई बार कीमत उन तक पहुँच जाती है। यह ट्रेड में प्रवेश करने का क्षेत्र है।

लेकिन ऐसा करने से पहले, आपको एक मंदी यानी बियरिश की चपेट में आने वाली कैंडलस्टिक के साथ पुष्टि करने की आवश्यकता होती है, जैसा कि दोनों सपोर्ट लाइनों में देखा जाता है। आपका प्रवेश करने का पॉइंट तब होता है जब पहली मंदी वाली कैंडलस्टिक सपोर्ट स्तर (लाल रेखा) से नीचे जाती है।

कीमत के वापस उछलने (बढ़ने) पर ट्रेड करें

trade when the price bounces back
दिए गए चार्ट में, एसेट एक डाउनट्रेंड में है। एक बैंगनी रंग की ट्रेंड लाइन निचली ऊँचाई पर और एक पीली सपोर्ट लाइन 1.25100 मूल्य स्तर पर खींची जाती है। जब कीमत उनके प्रतिच्छेदन बिंदु (इंटरसेक्शन पॉइंट) पर मिलती है, तो कीमत तुरंत तेज़ी से नीचे चली जाती है। यह एक सेल (विक्रय) ऑर्डर डालने का एक मज़बूत संकेत है, क्योंकि कीमत सपोर्ट लाइन से नीचे गिरती रहेगी।

trend line binomo
ऊपर दिए गए चार्ट में एसेट एक अपट्रेंड में है। पॉइंट 1 में, कीमत प्रतिरोध रेखा (रेसिस्टेन्स लाइन) को तोड़ती है और फिर पिछले स्तर पर लौट आती है, जो अब समर्थन (सपोर्ट) के रूप में कार्य करती है। पहले बुलिश कैंडलस्टिक के बाद, एक बुलिश पिनबार (पीले रंग का रिंग) बनता है, जो साथ-साथ पीली सपोर्ट लाइन और बैंगनी ट्रेंडलाइन को टेस्ट करता है। खरीदारी का ऑर्डर (बाय ऑर्डर) देने के लिए यह प्रवेश करने का एक अच्छा अवसर है।

इसी तरह, पॉइंट 2 में, बुलिश कैंडलस्टिक बैंगनी ट्रेंड लाइन और पीली सपोर्ट लाइन को छूती है। यह इंगित करती है कि अपट्रेंड जारी रहेगा। इसी तरह, खरीदारी की स्थिति (बाय पोज़िशन) के लिए प्रवेश करने का एक अच्छा अवसर है।

निष्कर्ष

ऊपर वर्णित ट्रेंड ट्रेडिंग की तरकीबें समय-परीक्षणित हैं और विभिन्न ट्रेंडिंग बाज़ारों और कई समय सीमाओं (टाइम फ्रेम) में प्रभावी साबित हुई हैं। वे आपको निम्नलिखित प्रदान करती हैं:

  • बाज़ार में प्रवेश करने के समय के संकेत।
  • समर्थन (सपोर्ट) और प्रतिरोध (रेसिस्टेन्स) स्तरों पर हो रहे खरीद/बिक्री के दबाव के बारे में सटीक जानकारी।
  • झूठे ब्रेकऑउट्स से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी। ऊपर वर्णित पिनबार और संलग्न कैंडलस्टिक्स ब्रेकऑउट्स की पुष्टि करते हैं।

बाज़ार और मूल्य की दिशा को समझना एक महत्वपूर्ण कौशल है जो प्रत्येक ट्रेडर के पास होना चाहिए। नियमित अभ्यास इस कौशल को हासिल करने का तरीका है। Binomo डेमो खाते पर अभ्यास करें और ट्रेडिंग रणनीति चुनते समय इस ज्ञान का उपयोग करें। याद रखें कि फंड्स गँवाने का जोखिम हमेशा रहता है क्योंकि बाज़ार अस्थिर है।

Rate article
Binomo traders club