Binomo दुनिया के सबसे प्रसिद्ध ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों (व्यापार मंचों) में से एक है। अन्य फायदों के अलावा, यह कई प्रकार के चार्ट्स प्रदान करता है। उनका सम्मिश्रण बाजार के बारे अच्छे से जानने और Binomo पर विभिन्न एसेट्स का ट्रेड करने के तरीके को सीखने में मदद करता है। इस लेख में, हम इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सबसे लोकप्रिय चार्ट्स पर चर्चा करेंगे।
रैखिक चार्ट
रैखिक (लीनियर) चार्ट्स एक एसेट के मूल्य में समय के साथ होने वाले मूवमेंट (संचलन) को ट्रेडर्स के आगे एक दृश्य रूप में प्रस्तुत करते हैं। यह ट्रेड अवधि में कम महत्वपूर्ण क्षणों, उदाहरण के लिए, ओपनिंग, उच्च और निम्न कीमतों, से “शोर को हटा देता है”, क्योंकि यह अक्सर केवल समापन (क्लोजिंग) कीमतों का उपयोग करता है। इसलिए, रैखिक चार्ट्स का उपयोग आमतौर पर एक रेखा के रूप में दर्शाए गए मूल्य के मूवमेंट को समझने के लिए किया जाता है।
जापानी कैंडलस्टिक्स
जापानी कैंडलस्टिक्स चार्ट्स की निगरानी करने और बाजार की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करने के लिए एक प्रचलित तरीका है, जो तकनीकी विश्लेषण का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के लिए उपयुक्त है। यह पारंपरिक रैखिक चार्ट की तुलना में अधिक जानकारी प्रदान करता है। इस प्रकार का मूल्य चार्ट प्रत्येक अवधि के लिए उच्चतम, निम्नतम, ओपनिंग और क्लोजिंग कीमतों को प्रदर्शित करता है, जो कई तकनीकी सूचकों का आधार बनती हैं।
बार चार्ट
यह जापानी कैंडलस्टिक के जैसी अवधारणा का उपयोग करता है, लेकिन यह जानकारी को पूर्व निर्धारित समय के लिए कैंडलस्टिक की अपेक्षा एक बार (पट्टी) के रूप में दर्शाता है। वर्टीकल बार निर्दिष्ट अवधि के लिए उच्चतम और निम्नतम कीमतें को दिखलाती है। इसके विपरीत, ओपनिंग और क्लोजिंग की कीमतों को प्रत्येक मूल्य बार पर दाएं और बाएं क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) रेखाओं के रूप में दिखाया गया है।
कैंडलस्टिक्स
कैंडलस्टिक्स उच्चतम (यानी मोमबत्तियाँ उच्चतम), निम्नतम, और ओपनिंग व क्लोजिंग कीमतों का एक आरेखीय वर्णन है ताकि यह दिखाया जा सके कि एक निश्चित अवधि में कीमत कैसे घटती-बढ़ती है। प्रत्येक बाती (विक) का किनारा अधिकतम और न्यूनतम मूल्य को निरूपित करता है, जबकि बॉडी से जुड़ा इसका प्रारंभिक हिस्सा ओपनिंग व क्लोजिंग मूल्य को दर्शाता है। हरी कैंडल एक चयनित अवधि के लिए कीमत में वृद्धि को दर्शाती है, जबकि लाल का अर्थ ओपनिंग मूल्य से गिरावट है।
वॉल्यूम चार्ट
वॉल्यूम को ट्रेड की गई परिसंपत्तियों (एसेट्स) की संख्या से निर्धारित किया जा सकता है, जो कि वॉल्यूम चार्ट बतलाता है। एक लाल वॉल्यूम बार इशारा करता है कि कीमत गिर गई है। बाजार ऐसी वॉल्यूम को अनुमानित बिक्री गतिविधि (सेलिंग एक्टिविटी) के रूप में देखता है। इसके विपरीत, हरे रंग की पट्टी बढ़ी हुई अनुमानित कीमत के साथ वॉल्यूम खरीदने की ओर इशारा करती है।
टिक चार्ट
यह सौदों की संख्या (टिक्स) के संबंध में इंट्राडे मूल्य गतिविधि को दर्शाता है। एक नया बार (या कैंडलस्टिक, लाइन, क्षेत्र, आदि) प्लॉट किया जाता है जब टिक चार्ट पर पूर्व निर्धारित संख्या में ट्रेडों को पूरा किया जाता है। इस प्रकार का चार्ट अधिकतम पाँच दिनों की अवधि वाले इंट्रा-डे चार्ट्स पर लागू होता है।
रेंज बार चार्ट
रेंज बार चार्ट, जो समय-आधारित नहीं है, मूल्य संचलन को दर्शाने वाली बार से बना है और यह पैटर्नों और अस्थिरता को दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है। जब भी कोई ट्रेड पिछले बार की बताई गई मूल्य सीमा के बाहर होता है, तो एक नया बार उत्पन्न होता है जो सेटिंग्स में परिभाषित है।
निष्कर्ष
विभिन्न प्रकार के चार्ट्स में निपुणता प्राप्त करते हुए, आपको Binomo पर ट्रेडिंग के लिए अपनी रणनीति विकसित करनी होगी। उन ट्रिक्स और आसानी से उपलब्ध संकेतों पर भरोसा न करें जो आपको 100% सफलता दिलाने का वादा करते हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग धनराशि को खोने के जोखिम से जुड़ी है, और केवल शिक्षा ही इस जोखिम को कम कर सकती है। सहायता केंद्र में ट्रेडिंग के बारे में जाने। चैटबॉट से पूछें, या Binomo सहायता टीम से संपर्क करें। इसके अलावा, डेमो अकाउंट पर अभ्यास को नजरअंदाज ना करें।















