Binomo उन सभी के लिए शैक्षिक सामग्री, ट्यूटोरियल और टूल्स की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो ट्रेडिंग की दुनिया से परिचित होना चाहते हैं। इस लेख में, हम एक लोकप्रिय संकेतक का वर्णन करेंगे जिसका उपयोग लगभग हर Binomo ट्रेडिंग रणनीति में किया जा सकता है – एलीगेटर।
Alligator क्या है?
Alligator को बाजार मनोविज्ञान के विशेषज्ञ Bill Williams द्वारा विकसित किया गया था। यह इस विचार पर आधारित रणनीति है कि वित्तीय बाजार और व्यक्तिगत स्टॉक केवल 15% से 30% समय मूव करते हैं, बाकी समय मूल्य के इर्द-गिर्द ही घुमते रहते हैं।
ये 3 स्मूथ मूविंग एवरेजिज़ (SMMA) का उपयोग करके काम करता है। ये 3 मूविंग एवरेजिज़ एक SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) की तुलना में एसेट के मूल्य में होने वाले बदलावों की गतिशीलता में ज़्यादा सटीक रूप से बदलाव दिखाते हैं।
ये एवरेजिज़ एक एलीगेटर के जबड़े, दांत और होंठ को दर्शाते हैं, जो उभरते हुए ट्रेंड्स और ट्रेडिंग रेंजिज़ के हिसाब से खुलते और बंद होते हैं:
- जबड़ा, एक नीली रेखा द्वारा दर्शाया जाता है, ये 13-बारों के SMMA से शुरू होता है और बाद के मूल्यों में कम होते हुए 8 बारों के एवरेज तक पहुँच जाता है।
- दांतों को लाल रेखा द्वारा दर्शाया जाता है और ये 8-बारों के SMMA से शुरू होकर 5 बारों के एवरेज तक पहुँच जाता है।
- और अंतिम रेखा, जो हरे रंग की है, वे होंठ हैं। यह रेखा SMMA पर 5-बारों के साथ शुरू होती है और बाद के मूल्यों में 3-बारों के एवरेज तक पहुँच जाती है।
एक Alligator के खाने, सोने या जागने की तस्वीर Alligator को एक उत्कृष्ट तकनीकी विश्लेषण टूल बनाती है। जब Alligator का मुँह खुला और ऊपर की ओर होता है, तो यह लाभ का प्रतीक है, और जब Alligator का मुँह बंद और नीचे की ओर हो तो नुकसान होता है। सोता हुआ Alligator एक कमजोर ट्रेंड का प्रतीक है।
आप अपनी मूल्य सीमा निर्धारित करने के लिए Alligator संकेतक का उपयोग कर सकते हैं। Binomo पर, आप चार्ट के ऊपर स्थित दो गतिक संकेतकों का उपयोग करके इन दो सीमाओं को निर्धारित कर सकते हैं। ये रेखाएँ आपके द्वारा ट्रेड किए जा रहे एसेट के आधार पर बदलती हैं।
Alligator संकेतक चाल और पुष्टिकरण दोनों का संकेतक है, और यह आपको एक ट्रेंड के बदलने पर मौजूदा बाजार की दिशा और बाजार में कब प्रवेश करना सही है जानने के लिए मदद करने में सक्षम है।
सर्वश्रेष्ठ समय सीमा (टाइम फ्रेम)
समय सीमा एक अवधि है जिसके दौरान चार्ट बनता है। आप चार्ट के निचले-बाएँ कोने में दिए आइकन पर क्लिक करके समय सीमा बदल सकते हैं।
शॉर्ट-टर्म स्ट्रैटेजी के लिए प्रवेश करने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब मूवमेंट ऊपर की ओर होती है, जो बुल का संकेत देती है। अतिरिक्त आय पाने के लिए, ट्रेडिंग तब तक चालू रखनी चाहिए जब तक यह एक महत्वपूर्ण प्रतिरोधी स्तर तक ना पहुँच जाए।
Alligator संकेतक का उपयोग किसी भी समय सीमा पर किया जा सकता है। लेकिन सबसे अच्छी समय सीमा 5 मिनट की चार्ट रीडिंग मानी जाती है, जो अल्पकालिक (शार्ट-टर्म) और दीर्घकालिक (लॉन्ग-टर्म) दोनों रणनीतियों के लिए प्रभावी है।
यहाँ प्रवेश का सबसे आम तरीका ट्रेंडलाइन ब्रेक का उपयोग करना है। अन्य रणनीतियों की तरह, अपने प्रवेश की पुष्टि करने के लिए Alligator को अन्य संकेतों के साथ जोड़ना एक अच्छा विचार है।
आप Binomo पर Alligator संकेतक में कुशलता कैसे प्राप्त करते हैं?
Binomo पर Alligator संकेतक का उपयोग करने से बहुत फलदायी लाभ हो सकते हैं। इसे सेट अप करने के लिए, आपको इन चरणों का पालन करना होगा:
- यदि आपके पास पहले से एक Binomo खाता नहीं है तो एक खाता बनाएँ।
- सिस्टम में लॉग इन करने के बाद अपनी स्क्रीन के बाएँ ओर स्थित ट्रेडिंग टूल्स पर क्लिक करें।
- लिस्ट दिखने पर नीचे स्क्रॉल करें और Alligator पर क्लिक करें। एक पॉपअप दिखाई देगा। इस पॉपअप में SMMA मान शामिल हैं: अवधि और ऑफ़सेट। प्रत्येक SMMA की अपनी सेटिंग होती है। नए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सेटिंग्स का अच्छे से अभ्यास करें ताकि वे समझ सकें कि Alligator संकेतक कैसे काम करता है।
- खुद को सूट करने वाले रंगों के संयोजन का चयन करें और अप्लाई पर क्लिक करें।
- अब, आप अपने Alligator का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
यह देखने के लिए कि संकेतक कैसे काम करता है, ट्रेडर्स डेमो खाते का उपयोग करके अभ्यास कर सकते हैं। Binomo का डेमो खाता सीखने और प्रशिक्षण के लिए एक मुफ्त टूल है और ट्रेडर्स यहाँ वित्तीय नुकसान की चिंता किए बिना अंतरराष्ट्रीय बाजारों का पता लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।
निष्कर्ष
Alligator संकेतक ट्रेडर्स द्वारा एक ट्रेंड को पहचानने और ट्रेड में प्रवेश करने का समय निर्धारित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक आसान विज़ुअल टूल है। हालाँकि, अस्थिर और ट्रेंडलेस अवधियों में इसकी उपयोगिता सीमित है। यह संकेतक ट्रेडर्स को अव्यवस्थित बाजार में अपने प्रवेश और निकास के पॉइंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
नए ट्रेडर्स अक्सर Binomo पर जीतने की रणनीति की तलाश करते हैं, अमीर बनने का सबसे छोटा रास्ता खोजने की कोशिश करते हैं। सच तो यह है कि ट्रेडिंग कोई खेल नहीं है जिसे जीता जा सके। यहाँ टॉप पर रहने का एकमात्र तरीका सीखना और अभ्यास करना है।
कृपया याद रखें कि ट्रेडिंग करना हमेशा जोखिम भरा होता है। ऐसी कोई रणनीति नहीं है जिस पर आप 100% भरोसा कर सकें। अपना कौशल बढ़ाने के लिए, Binomo पर ट्रेडिंग के बारे में सीखें, लेख पढ़ें और ट्यूटोरियल देखें।











