Binomo पर Gold और VIP खातों के लाभ

vip account binomo ट्यूटोरियल

Binomo प्लेटफॉर्म चार प्रकार के खाते प्रदान करता है: नि: शुल्क (Demo), Standard, Gold, और VIP। Binomo के VIP और Gold खाताधारक दूसरों की तुलना में अधिक लाभों का आनंद ले सकते हैं। इनमें कैशबैक, अतिरिक्त एसेट्स, बीमा और निजी प्रबंधक तक पहुँच जैसे लाभ शामिल हैं। आइए इन लाभों पर करीब से नज़र डालें।

कैशबैक

binomo cashback
कैशबैक वह राशि है जो एक ट्रेडर को अनुत्पादक सप्ताह होने पर दी जाती है। यह हर सोमवार को अपने आप खाते में जमा हो जाता है।

इसका मतलब, अगर आपको अपने पिछले सप्ताह की ट्रेडिंग गतिविधि में हानि हुई है, तो आपको अपनी खर्च की गई राशि का एक प्रतिशत वापस मिलने की संभावना है। Gold स्टेटस वाले धारकों के लिए, कैशबैक उनके द्वारा ट्रेड में निवेश करने से, खो दी गई राशि का 5% तक है। Binomo VIP खाताधारकों को उनके खातों पर 10% तक कैशबैक मिलता है।

कैशबैक की गणना इस प्रकार है:

कैशबैक = (सप्ताह में जमा यानी डिपाजिट की कुल राशि – सप्ताह में निकासी की कुल राशि – रविवार को शेष राशि) * 5% (Gold) या 10% (VIP)

उदाहरण। सोमवार को आपने अपने खाते में $100 जमा किए थे। गुरुवार को, उनमें से आपने $30 निकाल लिए। रविवार को आपके खाते में $25 बचे हुए थे।

$100 – $30 – $25 = $45

कैशबैक इस राशि पर लागू होता है।

$45 x 10% = $4.5 VIP खाते में जमा किए जाएँगे।

45$ x 5% = 2.25$ Gold खाते में जमा किए जाएँगे।

अतिरिक्त एसेट्स

एक Standard खाते के धारकों के पास, ट्रेडिंग के लिए 40 से अधिक एसेट्स होते हैं। Binomo Gold खाताधारक 13 और अतिरिक्त एसेट्स पाने के हकदार हैं: Qualcomm, Oil, JPMorgan C, Intel, Starbucks, Twitter, Nvidia, GBP/CHF, Weibo, Ferrari, Yum brands, Visa और USD/DKK।

दूसरी ओर, VIP खाताधारक 12 और एसेट्स का आनंद ले सकते हैं: Apple, Meta, Tesla, EUR/HKD, CAD/CHF, GPB/AUD, EUR/CHF, EUR/AUD, CitiGroup, Alibaba, eBay, and Netflix।

ऐसे एसेट्स की उपलब्धता पूरे दिन बदल सकती है। हो सकता है कि वे सप्ताह के कुछ खास दिनों में उपलब्ध न हों।

बीमा

binomo insurance
VIP ट्रेडर्स अपने Binomo खातों में जमा राशि की बीमा करा सकते हैं। बीमा, खाते में राशि शून्य हो जाने पर ट्रेडर्स को मुआवजा प्राप्त करने का अधिकार देता है।

दिया जाने वाला मुआवजा निवेश की राशि पर निर्भर करता है:

  • $200 से $499 तक – मुआवजा बोनस फंड्स के रूप में निवेश राशि का 20% है।
  • $500 से $999 तक – मुआवजा बोनस फंड्स के रूप में निवेश राशि का 40% है।
  • $1000 से $1999 तक – मुआवजा निवेश राशि का 10% असली फंड्स से या फिर 50% बोनस फंड्स के साथ दिया जाएगा।
  • $2000 और उससे अधिक – मुआवजा निवेश राशि का 15% असली फंड्स के साथ या फिर 60% बोनस फंड्स के साथ दिया जाएगा।

निम्नलिखित चरणों से आपको जमा राशि (डिपाजिट) का बीमा करने में मदद मिलेगी:

  1. अपने खाते में कम से कम $200 या अधिक जमा (डिपाजिट) करें। जोखिम-मुक्त ट्रेडों को छोड़कर, कूपन और बोनस का उपयोग जमा (डिपाजिट) करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
  2. अपने निजी प्रबंधक से संपर्क करें या उन्हें support@binomo.com पर ईमेल करें। उन्हें बताएँ कि आप अपनी जमा राशि का बीमा कराना चाहते हैं।
  3. ट्रेडिंग जारी रखें जैसा आप आमतौर पर करते हैं। यह पुष्टि करने के लिए प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है कि आपका बीमा अनुरोध स्वीकृत हो गया है या नहीं।
  4. यदि आपके ट्रेड असफल होते हैं और आपकी शेष राशि शून्य हो जाती है, तो मुआवजे का अनुरोध करने के लिए Binomo या अपने प्रबंधक से संपर्क करें। यदि आपके ट्रेडों का परिणाम अच्छा रहता है, तो आप समर्थन से संपर्क किए बिना फंड्स निकाल सकते हैं।
  5. मुआवजे के लिए बोनस या असली फंड्स का अनुरोध करें। आपको किस प्रकार का मुआवजा मिल सकता है, यह आपके द्वारा बीमा करवाई गई राशि पर निर्भर करता है। आपको अपने बीमित फंड्स का 10% जोखिम-मुक्त ट्रेडों में भी प्राप्त होगा।

नोट! बीमित फंड्स का एक निश्चित % जोखिम-मुक्त ट्रेडों या बोनस फंड्स के रूप में प्रदान किया जाएगा।

निजी प्रबंधक

binomo personal manager
इस मामले में VIP खाताधारक अन्य Binomo खाताधारकों से बहुत ऊपर हैं। वे अपने व्यापारिक परिणामों को बेहतर बनाने के लिए निजी प्रबंधकों का उपयोग कर सकते हैं।

आपका निजी प्रबंधक हमेशा संपर्क में रहता है और Binomo पर ट्रेडिंग के बारे में आपके सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। वह आपके लिए बोनस, जोखिम मुक्त सौदे और उपहार अर्जित करने के लिए एक व्यक्तिगत कार्यक्रम भी बनाता है।

नोट! Binomo, Gold खाताधारकों के लिए एक निजी प्रबंधक प्रदान नहीं करता है। यह केवल VIP ट्रेडर्स के लिए एक विशेष पेशकश है।

जमा (डिपाजिट) बोनस

binomo vip bonus
Binomo Gold और VIP खाताधारकों को 150% और 200% तक बढ़े हुए जमा बोनस भी मिलते हैं। ये बोनस उनकी ट्रेडिंग क्षमता को बढ़ाते हैं।

उनका उपयोग करने से पहले, बोनस का उपयोग करने की शर्तों को पढ़ें। जब तक आप ट्रेडिंग टर्नओवर नहीं कर लेते, आप उन्हें निकाल नहीं सकते। इसकी विस्तृत जानकारी ग्राहक समझौते के पैरा 8 में निर्दिष्ट की गई है।

Gold और VIP खाते कैसे खोलें?

जब कुल जमा (डिपाजिट) राशि $500 या $1000 तक पहुँच जाती है, तो Binomo पर Gold और VIP खाते अपने आप खुल जाते हैं। जमा करने वाला प्रत्येक ट्रेडर इन्हें खोल सकता है।

जमा या कैशबैक बोनस जैसे लाभ Gold और VIP खतों के ट्रेडर्स को अपनी दक्षता बढ़ाने में मदद करते हैं। हालाँकि, ट्रेडिंग के परिणामों की जिम्मेदारी हमेशा ट्रेडर की होती है। ट्रेडिंग में फंड्स खोने का जोखिम हमेशा रहता है, इसलिए आपको रणनीतियों, demo खाते और अपने कौशल में सुधार लाने के बारे में नहीं भूलना चाहिए।

Rate article
Binomo traders club