ट्रेडर्स अक्सर प्राइस बार्स का उपयोग यह पूर्वानुमान लगाने के लिए करते हैं कि अंतर्निहित एसेट की कीमत क्या करेगी (ऊपर जाएगी या नीचे)। यह उन्हें समय पर ट्रेड खोलने और अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद करता है। आइए एक ऐसे पैटर्न को देखें जिसमें केवल एक कैंडलस्टिक शामिल है, वह है Belt Hold।
Belt Hold कैंडलस्टिक पैटर्न
एक कैंडलस्टिक पैटर्न यानी मोमबत्तियों का पैटर्न जो एक जापानी मोमबत्ती द्वारा अपट्रेंड या डाउनट्रेंड के दौरान बनता है उसे Belt Hold कहा जाता है। यह वर्तमान ट्रेंड के संभावित रूप से उलटने का संकेत देता है। पैटर्न पिछली मोमबत्ती (कैंडल) के शरीर के अंदर बंद हो जाता है जैसे कि कीमत को उसी दिशा में बढ़ने से रोक रहा हो।
Belt Hold पैटर्न को तब पहचाना जा सकता है जब चार्ट पर एक अलग रंग की कैंडल दिखाई देती है: डाउनट्रेंड के लिए हरी, अपट्रेंड के लिए लाल। यह अक्सर चार्ट पर दिखाई देती है और इसलिए इसे विश्वसनीय नहीं माना जाता है। Belt Hold कैंडलस्टिक पैटर्न यह समझने के लिए महत्वपूर्ण है कि यह कैसे काम करता है और ट्रेंड्स का पूर्वानुमान लगाने के लिए ट्रेडिंग रणनीति को सही ढंग से कैसे लागू किया जाए।
Binomo ट्रेडर्स अक्सर विश्लेषण और ट्रेड के लिए मोमबत्तियों के चार्ट का उपयोग करते हैं। आइए देखें कि Binomo मोमबत्ती चार्ट पर Bearish और Bullish Belt Holds कैसे काम करते हैं।
Bearish Belt Hold
Bearish Belt Hold पैटर्न को कैंडलस्टिक (मोमबत्ति) चार्ट पर अपट्रेंड में पाया जा सकता है। यह एक संभावित ट्रेंड उलटाव का संकेत देता है।
ये तीन संकेत Bearish Belt Hold पैटर्न की पहचान करने में मदद करेंगे:
- कई बुलिश बार्स के बाद एक लाल (bearish) मोमबत्ती दिखाई देती है।
- एक bearish मोमबत्ती (कैंडलस्टिक) का खुलना पिछले बार के बंद होने की तुलना में ज़्यादा होता है। एक इंट्राडे चार्ट पर, खुलने और पिछले समापन की कीमतें समान हो सकती हैं।
- लाल मोमबत्ती एक छोटी निचली बाती के साथ लंबी होती है। मोमबत्ती की ऊपरी बाती गायब या कम आकार की होती है।
पैटर्न को Binomo कैंडलस्टिक चार्ट पर आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन आपको पुष्टि करे बिना ट्रेड नहीं खोलना चाहिए। तीन मोमबत्तियाँ यानी कैंडलस्टिक्स इस संकेत की पुष्टि करने में मदद करेंगी:
- सबसे पहले आती है एक हरी मोमबत्ती, एक लम्बा bullish ट्रेंड।
- इसके बाद आती है एक bearish बार जो एक लंबी निचली शैडो और एक छोटी या ऊपरी शैडो के बिना होती है।
- और फिर से, एक लाल मोमबत्ती।
तो, एक और लाल मोमबत्ती का जुड़ना एक डाउनट्रेंड यानी नीचे के ट्रेंड के संभावित विकास को इंगित करता है।
Bullish Belt Hold
एक दिन वाली जापानी कैंडलस्टिक का पैटर्न, जो एक चल रहे डाउनट्रेंड (नीचे के ट्रेंड) के उलटाव का सुझाव देता है उसे एक Bullish Belt Hold कहा जाता है। इसे जापानी भाषा में योरिकिरी के नाम से भी जाना जाता है। यह पैटर्न किसी भी समय सीमा में दिखाई देता है, लेकिन यह दैनिक और साप्ताहिक चार्ट्स में उपयोगी है।
आइए Bullish Belt Hold का पता लगाने के लिए इन तीन चरणों पर नज़र डालें:
- एक हरी (bullish) मोमबत्ती कई बेयरिश बार्स के बाद आती है।
- यदि आप Binomo चार्ट को देखें तो bullish कैंडलस्टिक का खुलना पिछली कैंडलस्टिक यानी मोमबत्ती के बंद होने की तुलना में कम है।
- हरी मोमबत्ती लंबी होती है जिसमें छोटी ऊपरी बाती होती है और कोई निचली बाती नहीं होती।
जब Bullish Belt Hold पैटर्न समर्थन स्तर पर दिखाई देता है, तो इसकी ताकत बढ़ जाती है। इसलिए, Bullish Belt Hold पैटर्न को समर्थन स्तर पर देखने के लिए Binomo कैंडलस्टिक चार्ट को देखें।
नोट! Bullish Belt Hold का पता लगाना आसान है, लेकिन आपको संकेतों की पुष्टि करनी चाहिए। यदि यह एक समर्थन स्तर बनाता है तो इसकी विश्वसनीयता ज़्यादा होती है।
निष्कर्ष
Belt Hold पैटर्न एक, एकल जापानी कैंडलस्टिक द्वारा बनता है और यह बेयरिश (मंदी का) या बुलिश (तेज़ी का) हो सकता है। जब यह एक अपट्रेंड के दौरान बनता है, तो इसे Bearish Belt Hold पैटर्न कहा जाता है; डाउनट्रेंड के दौरान, इसे Bullish Belt Hold पैटर्न कहा जाता है। दोनों में ही एक संभावित ट्रेंड उलटाव होने का संकेत मिलता है; यानी कीमत दिखने के बाद दिशा बदल सकती है।
Belt Hold पैटर्न अक्सर चार्ट पर बनता है, इसलिए मिले गए संकेत की पुष्टि करने में सक्षम होना जरूरी है। अन्यथा, आप अपना निवेश खो सकते हैं। साथ ही, सही ट्रेडिंग रणनीतियाँ और Binomo डेमो खाते पर अभ्यास, जहाँ आप असली चार्ट्स पर इस कैंडलस्टिक पैटर्न का अध्ययन कर सकते हैं, फंड्स खोने के जोखिम को कम करने में आपकी मदद करेंगे।











