Binomo ट्रेडिंग प्लैटफ़ॉर्म पर अतिरिक्त आय अर्जित करना शुरू करने के लिए, आपको न्यूनतम डिपाजिट (जमा) करने की आवश्यकता है। ब्राजील के ट्रेडर्स के लिए कई भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए आमतौर पर चुनाव में कोई समस्या नहीं होती है। इस लेख में, हम आपको Bank Transfer के माध्यम से Binomo में नकद जमा करने और निकालने के तरीके के बारे में बताएँगे।
- Bank Transfer
- PIX
- PIX से Binomo में फंड्स जमा करें
- Binomo से PIX में फंड्स की निकासी
- Boleto Bancário
- Boleto Bancário से Binomo में फंड्स जमा करें
- Binomo से Boleto Bancário में फंड्स की निकासी
- अन्य भुगतान विधियाँ
- लोटेरिका
- लोटेरिका से Binomo मे फंड्स जमा करें
- Binomo से लोटेरिका में फंड्स की निकासी
- Boleto Rapido
- Boleto Rapido से Binomo में फंड्स जमा करें
- Binomo से Boleto Rapido में फंड्स की निकासी
- सामान्य जानकारी
Bank Transfer
Bank Transfer Binomo प्लैटफ़ार्म में निवेश करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है। इसके साथ अपने खाते में फंड्स डालने के लिए, बस नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
- ऊपरी दाएँ कोने में “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- “देश” अनुभाग में ब्राज़ील चुनें।
- अपने क्षेत्र के लिए उपलब्ध जमा विकल्पों में से “Bank Transfer” चुनें।
- निवेश की राशि निर्दिष्ट करें। नोट करें कि ब्राज़ीलियन रियाल में न्यूनतम जमा $10 या इसके बराबर है।
- बैंक खाता धारक के रूप में अपना नाम दर्ज करें और “डिपाजिट” बटन पर टैप करें।
- नई विंडो में, अपना CPF दर्ज करें, लेनदेन की शर्तें स्वीकार करें और भुगतान विधि चुनें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें और “डेबिट” बटन पर क्लिक करें।
- किसी भी बैंक से चुने गए खाते से ट्रांसफर कराएँ और जमा रसीद भेज दें। नोट करें कि मूल बैंक खाता उसी CPF से संबंधित होना चाहिए जिसके बारे में उपयोगकर्ता ने सूचित किया है।
- रसीद भेजने के बाद, “डिपाजिट कम्पलीट करें” बटन पर क्लिक करें।
आप Binomo के “लेनदेन हिस्ट्री” अनुभाग में जमा की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।
चलिए अब, विशिष्ट जमा विकल्पों से संबंधित जमा और निकासी की प्रक्रियाओं को जानें।
PIX
ब्राज़ील के ट्रेडर्स PIX का उपयोग करके ट्रेडिंग प्लैटफ़ॉर्म में फंड्स जमा कर और निकाल सकते हैं। इसके इसके निर्देशों को नीचे पढ़ें।
PIX से Binomo में फंड्स जमा करें
PIX खाते से Binomo में जमा करने के तरीके के बारे में चरण-दर-चरण प्रक्रिया जानने के लिए नीचे पढ़ें:
- स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने में “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- ब्राज़ील को अपने देश के रूप में निर्दिष्ट करें, और “जमा विधि” अनुभाग में “PIX” पर क्लिक करें।
- जमा राशि निर्दिष्ट करें, और “डिपाजिट” बटन पर टैप करें।
- व्यक्तिगत डेटा (नाम, ईमेल, फोन नंबर, CEP, CPF) दर्ज करें और “पुष्टि करें” पर क्लिक करें।
- एक QR (क्यूआर) कोड जेनरेट होगा। इसे कॉपी करें या अपने मोबाइल से स्कैन करें।
- अपने बैंक खाते में लॉग इन करें और “PIX” पर क्लिक करें। “स्कैन क्यूआर कोड” पर टैप करें और इसे अपने फ़ोन के कैमरे से स्कैन करें।
- जाँच करें कि क्या सभी जानकारी सही है और “अभी भुगतान करें” पर टैप करें।
- भुगतान की पुष्टि के लिए अपना पिन दर्ज करें।
- स्टेटस की जाँच के लिए, “लेनदेन हिस्ट्री” अनुभाग पर जाएँ।
अब बस आपको ट्रेडिंग प्लैटफ़ॉर्म पर फंड्स क्रेडिट होने का इंतजार करना होगा। यदि आपका खाता 24 घंटों के भीतर टॉप-अप नहीं हुआ है, या आप किसी अन्य समस्या का सामना करते हैं, तो support@binomo.com पर प्रबंधकों को लिखें।
Binomo से PIX में फंड्स की निकासी
आप अपनी अतिरिक्त आय को PIX में वापस ले सकते हैं यदि आपने इससे जमा किया है। आपको केवल इतना करना है:
- अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करें और “कैशियर” अनुभाग पर जाएँ ।
- “धन निकासी” टैब पर जाएँ ।
- वांछित राशि दर्ज करें, और “Bank Transfer” चुनें।
- अपने PIX खाते की जानकारी भरें।
- “निकासी आवेदन” बटन पर क्लिक करें।
आपका अनुरोध स्वीकृत हो जाने के बाद, तीन व्यावसायिक दिनों (या अधिक) के भीतर आपके खाते में फंड्स जमा कर दिए जाएँगे। क्रेडिट करने का समय भुगतान प्रदाता पर निर्भर करता है।
Boleto Bancário
Boleto Bancário सेंट्रल बैंक ऑफ़ ब्राज़ील द्वारा विनियमित है और सबसे लोकप्रिय भुगतान विधियों में से एक है। आइए, इस पर करीब से नज़र डालें कि Binomo प्लैटफ़ॉर्म में इसके माध्यम से कैसे निवेश किया जाए और अतिरिक्त आय कैसे निकाली जाए।
Boleto Bancário से Binomo में फंड्स जमा करें
अपने Binomo खाते में फंड्स जमा करने के लिए, नीचे दिए गए सरल निर्देशों का पालन करें:
- “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- “देश” अनुभाग में ब्राज़ील दर्ज करें।
- अगले भाग में Bank Transfer चुनें।
- बैंक खाता धारक के रूप में अपना नाम दर्ज करें और “डिपाजिट” बटन पर टैप करें।
- नई विंडो में, Boleto Bancário का चयन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी (CEP, पता, मोबाइल नंबर, आदि) भरें।
- “डेबिट” बटन पर क्लिक करें।
- किसी भी बैंक के चुने गए खाते से ट्रांसफर कराएं और जमा रसीद भेज दें। नोट करें कि मूल बैंक खाता उसी CPF से संबंधित होना चाहिए जिसके बारे में उपयोगकर्ता ने सूचित किया था।
- रसीद भेजने के बाद, “डिपाजिटकम्पलीट करें” बटन पर क्लिक करें।
प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और आप “लेनदेन हिस्ट्री” टैब में अपने जमा स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं। भुगतान की पुष्टि 24 घंटे के भीतर हो जाएगी जो 72 घंटे तक भी बढ़ सकती है।
Binomo से Boleto Bancário में फंड्स की निकासी
Boleto Bancário से निकासी की प्रक्रिया PIX के समान है, लेकिन आइए मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दें:
- ऊपरी दाएँ कोने में “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- “धन निकासी” अनुभाग पर जाएँ ।
- निकासी की राशि दर्ज करें।
- “Bank Transfer” चुनें और अपने Boleto Bancário खाते के सभी विवरण भरें।
- “निकासी का अनुरोध करें” पर टैप करें।
निकासी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और आपके फंड्स तीन व्यावसायिक दिनों या उससे अधिक के भीतर आपके Boleto Bancário खाते में आ जाएँगे । यदि एक सप्ताह से ज़्यादा समय बीत जाता है और आपको भुगतान राशि प्राप्त नहीं होती, तो समर्थन को लिखें।
अन्य भुगतान विधियाँ
आइए ब्राज़ील के ट्रेडर्स के लिए Binomo खाते में फंड्स जमा करने के लिए उपलब्ध विधियों पर एक नज़र डालते हैं।
लोटेरिका
लोटेरिका Binomo ट्रेडर्स के लिए सबसे अधिक मांग वाली भुगतान विधियों में से एक है। आइए इसका इस्तेमाल करते हुए फंड्स ट्रांसफर करने के तरीके को करीब से जाने ।
लोटेरिका से Binomo मे फंड्स जमा करें
आप लोटेरिका के माध्यम से Binomo में जमा करने के लिए निम्नलिखित चरणों का उपयोग कर सकते हैं:
- अपने डेस्कटॉप स्क्रीन के ऊपरी दाएँ कोने पर, “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- “देश” अनुभाग में ब्राज़ील का उल्लेख करें और भुगतान विधियों की सूची में लोटेरिका चुनें।
- आप अपने खाते में जो राशि जोड़ना चाहते हैं, उसे बताने के बाद “डिपाजिट” पर क्लिक करें।
- नाम, ईमेल पता, फोन नंबर, CEP और CPF जैसे अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने के बाद “पुष्टि करें” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाले “एग्रीमेंट कोड” और अपने “CPF /CNPJ नंबर” को नोट करने के बाद भुगतान करने के लिए निकटतम “लोटेरिका” पर जाएँ।
- एक रसीद लें और आपका जमा लेनदेन पूरा हो जाएगा।
आपके Binomo खाते में फंड्स दिखाई देने में लगभग एक घंटे का समय लग सकता है।
Binomo से लोटेरिका में फंड्स की निकासी
निवेश की तुलना में फंड्स निकालना और भी तेज और सरल है। आपको केवल नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है:
- “जमा करें” बटन पर क्लिक करें या मेन्यू से “कैशियर” अनुभाग पर जाएँ।
- “धन निकासी” मेन्यू पर जाएँ।
- राशि का चयन करने और “Bank Transfer” पर क्लिक करने के बाद, अपने लोटेरिका खाते के विवरण भरें।
- “निकासी का अनुरोध करें” बटन दबाएँ ।
आपको तीन कार्यदिवसों या उससे अधिक के भीतर आपके फंड्स मिल जाएँगे।
Boleto Rapido
Boleto Rapido ब्राज़ील के ट्रेडर्स के बीच सबसे लोकप्रिय जमा विकल्पों में से एक है। यदि आप अपने खाते में फंड्स डालने और इसके माध्यम से निकालने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे दी गई जानकारी सहायक होगी।
Boleto Rapido से Binomo में फंड्स जमा करें
अब, हम समझाएंगे कि Boleto Rapido खाते से Binomo में फंड्स कैसे जमा करें:
- “कैशियर” अनुभाग में जाने के लिए “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन सूची में अपने देश के रूप में ब्राज़ील चुनें।
- अपनी भुगतान विधि के रूप में Boleto Rapido चुनें।
- निवेश की जाने वाली राशि बताएँ और “जमा” बटन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल, फोन नंबर, CPF और CEP निर्दिष्ट करें।
- “पुष्टि करें” बटन पर क्लिक करें।
- अबआपके पास “Save PDF” पर क्लिक करके Boleto डाउनलोड करने का विकल्प है। नहीं तो आप अपने बैंकिंग ऐप्लिकेशन से बारकोड को स्कैन कर सकते हैं या बारकोड को कॉपी कर सकते हैं।
- अब अपने बैंक खाते में लॉग इन करें और “भुगतान” पर क्लिक करें, अपने फोन के कैमरे से बारकोड को स्कैन करें। या फिर आप अपने बैंक ऐप्लिकेशन में “नंबर दर्ज करें” पर क्लिक कर सकते हैं।
- एक नए पेज पर, सुनिश्चित करें कि दर्ज की गई जानकारी सही है और “पुष्टि करें” पर क्लिक करें।
- राशि की जाँच करके “अगला” पर क्लिक करें।
- लेनदेन को पूरा करने के लिए “पूर्ण” पर क्लिक करें और अपना 4 अंकों का पिन कोड दर्ज करें।
भुगतान पूरा हो गया है और आप “लेनदेन हिस्ट्री” टैब में इसका स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
Binomo से Boleto Rapido में फंड्स की निकासी
Binomo ट्रेडिंग खाते से अतिरिक्त आय निकाल कर Boleto Rapido में डालने के लिए, आपको बस निम्नलिखित की आवश्यकता है:
- प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और “कैशियर” चुनें।
- “धन निकासी” टैब पर जाएँ ।
- राशि दर्ज करें और “Bank Transfer” पर टैप करें।
- Boleto Rapido खाते में लॉग इन करने के लिए आवश्यक डेटा भरें।
- “निकासी का अनुरोध करें” पर क्लिक करें।
अब आपको बस फंड्स के आने का इंतजार करना है।
सामान्य जानकारी
Binomo अपने ब्राज़ील के उपयोगकर्ताओं को असली ट्रेडिंग शुरू करने और अपनी अतिरिक्त आय निकालने के लिए कई तरह की जमा विधियाँ प्रदान करता है। हालाँकि, आपको पता होना चाहिए की यदि आपका पूर्वानुमान गलत होता है, तो आप अपने निवेश का एक हिस्सा या पूरा निवेश खो सकते हैं। जोखिम को कम करने के लिए, आपको किसी भी तरह से जमा करने से पहले डेमो खाते पर सीखना और अभ्यास करना चाहिए।
































