CFDs के साथ ट्रेडिंग न केवल माहिर ट्रेडर्स के बीच बल्कि नए लोगों में भी बहुत लोकप्रिय हो रही है। यह लेख आपको Binomo में CFDs का ट्रेड करने की प्रक्रिया का चरण-दर-चरण मार्गदर्शन देगा, आपको संभावित आय और नुकसानों की गणना करना सिखाएगा, और Binomo ट्रेडर्स द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देगा।
- CFD क्या है?
- Binomo में CFD का ट्रेड कैसे करें?
- लाभ और नुक्सान की गणना कैसे करें?
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
- CFD ट्रेड 15 दिनों के बाद बंद क्यों हो जाते हैं?
- मैं केवल Binomo डेमो खाते पर ही क्यों CFD का ट्रेड कर सकता हूँ?
- गुणक या मल्टिप्लायर क्या है?
- CFD पर कमीशन क्यों लिया जाता है, और इसकी गणना कैसे की जाती है?
- CFD ट्रेड पर लाभ और नुक्सान की गणना कैसे करें?
CFD क्या है?
CFD का मतलब Contract For Difference (अंतर के लिए अनुबंध) है। यह एक ट्रेडिंग मैकेनिक है जो किसी ऐसेट की खरीद और बिक्री की कीमत के बीच के अंतर पर अतिरिक्त आय प्राप्त करने की अनुमति देता है। CFD मूल्य किसी ऐसेट के अंतर्निहित मूल्य पर गौर नहीं करता: केवल एक ट्रेड में प्रवेश करने और बाहर निकलने के बीच की कीमत में होने वाले परिवर्तन पर ध्यान देता है।
Binomo पर ट्रेडिंग मैकेनिक्स का उद्देश्य, यह पूर्वानुमान लगाना है कि एसेट की कीमत ऊपर जाएगी या नीचे और यदि यह सही है, तो इससे अतिरिक्त आय अर्जित करना है। इसका साइज किसी एसेट के खुलने और बंद होने की कीमत के बीच के अंतर से निर्धारित होता है।
Binomo में CFD का ट्रेड कैसे करें?
CFD मैकेनिक्स उन लोगों को भी समझ में आता है जिन्होंने पहले कभी ट्रेड न किया हो। बस इन सरल चरणों का पालन करें:
- Binomo की वेबसाइट www.binomo.com पर जाएँ, और अपने ईमेल पते या Google/Facebook खाते से पंजीकरण करें।
- अपने डेमो खाते में लॉग इन करें। ध्यान दें कि Binomo के असली खाते पर CFD ट्रेडिंग संभव नहीं है।
- बाएँ कोने में दिए गए “+” पर क्लिक करें और “CFD” अनुभाग में अपनी पसंद के एसेट को चुनें।
- ट्रेड की राशि निर्दिष्ट करें ($1 से $1000 तक)।
- गुणक यानी मल्टिप्लायर सेट करें (उपलब्ध विकल्प 1, 2, 3, 4, 5 और 10 हैं)।
- एसेट की कीमत में उतार-चढ़ाव के अपने पूर्वानुमान के आधार पर “ऊपर” या “नीचे” वाले तीर का चयन करें।
- “ट्रेड” बटन पर क्लिक करें।
- ट्रेड अनुभाग में अपने ट्रेड को फॉलो करें।
- “बंद करें” पर क्लिक करके ट्रेड को अपनी पसंद के समय पर बंद करें।
नोट! यदि आप ट्रेड को मैन्युअल रूप से बंद नहीं करते हैं, तो यह खुलने के 15 दिन बाद अपने आप बंद हो जाएगा।
लाभ और नुक्सान की गणना कैसे करें?
Binomo में CFD ट्रेड पर लाभ और नुक्सान की गणना निम्नलिखित फॉर्मूले का उपयोग करके की जाती है:
निवेश x गुणक (मल्टिप्लायर) x [(क्लोजिंग प्राइस / ओपनिंग प्राइस) – 1]
CFD ट्रेडों की लाभप्रदता एसेट खरीदने और बेचने की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती है, या ज़्यादा सटीक रूप से कहें तो उनके बीच के अंतर पर निर्भर करती है। अगर क्लोजिंग प्राइस ओपनिंग प्राइस से ज्यादा है, तो आपको अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। यदि इसके विपरीत होता है, तो आप ट्रेड में निवेश किए गए फंड्स को खो देंगे।
नोट! CFD ट्रेड पर अधिकतम नुकसान 95% तक पहुँचता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
CFD मैकेनिक्स को बेहतर ढंग से समझने के लिए, आइए Binomo ट्रेडर्स के अक्सर पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों की चर्चा करते हैं।
CFD ट्रेड 15 दिनों के बाद बंद क्यों हो जाते हैं?
क्योंकि CFD केवल एक डेमो खाते पर ही उपलब्ध है, इसलिए Binomo ने यह फैसला किया कि इसके मैकेनिक्स को समझने और प्रभावी रणनीति खोजने के लिए 15 दिन का समय पर्याप्त है।
यदि आप चाहते हैं कि ट्रेड इस अवधि से अधिक समय तक खुला रहे, तो ऑटो-क्लोजिंग पर विचार करें। उसके बाद, आप उन्हीं शर्तों के साथ एक नया ट्रेड खोल सकते हैं।
मैं केवल Binomo डेमो खाते पर ही क्यों CFD का ट्रेड कर सकता हूँ?
CFD मैकेनिक्स प्लेटफॉर्म पर नए हैं और अभी विकसित किए जा रहे हैं। यह Binomo डेमो खाते पर उपलब्ध है ताकि आप इससे परिचित हो सकें और अपने फंड्स को जोखिम में डाले बिना विभिन्न रणनीतियों का परीक्षण कर सकें।
नोट! यह सबसे पहले जानने के लिए कि CFD का ट्रेड असली खाते मैं कब संभव होगा Binomo के समाचारों को फॉलो करें।
गुणक या मल्टिप्लायर क्या है?
गुणक (मल्टिप्लायर) वह संख्या है जिससे CFD में आपके प्रारंभिक निवेश को गुणा किया जाता है। Binomo प्लेटफॉर्म पॉंच प्रकार प्रदान करता है, 1, 2, 3, 5, और 10।
गुणक आपको आपके द्वारा जमा की गई राशि से काफी ज़्यादा राशि के साथ ट्रेड करने और ज्यादा अतिरिक्त आय प्राप्त करने की अनुमति देता है। मान लीजिए कि CFD में आपका प्रारंभिक निवेश 50$ था, और आपने 2 का गुणक चुना था। इस तरह, आप $100 के बजट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, और आपके कुल लाभ की गणना इस बढ़ी हुई राशि के आधार पर की जाएगी।
CFD पर कमीशन क्यों लिया जाता है, और इसकी गणना कैसे की जाती है?
CFD के साथ ट्रेड करने के लिए कमीशन लिया जाता है, लेकिन इसके लिए असली फंड्स की आवश्यकता नहीं होती और इसे Binomo डेमो खाते से काट लिया जाता है। यह शुल्क असली ट्रेडिंग की अच्छे से नकल करने के लिए जोड़ा गया है। कमीशन की गणना नए CFD ट्रेडर्स को फंड्स प्रबंधन के सिद्धांतों में प्रवीणता हासिल करने में मदद करती है, जो मैकेनिक्स के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कमीशन को ट्रेड की मात्रा के 0.02% पर तय किया गया है, जिसकी गणना निम्नलिखित फॉर्मूले का उपयोग करके की जा सकती है:
निवेश x गुणक (मल्टिप्लायर)
कमीशन के साइज को निर्धारित करने के लिए, आपको ट्रेड की मात्रा को 0.02% से गुणा करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि 50$ का निवेश 2 के गुणक के साथ किया जाता है, तो कमीशन 50 x 2 x 0.02% = $0.02 होगी।
CFD ट्रेड पर लाभ और नुक्सान की गणना कैसे करें?
CFD ट्रेड पर लाभ और नुक्सान की गणना करने के लिए Binomo एक विशिष्ट फार्मूला लगाता है:
निवेश x गुणक (मल्टिप्लायर) x [(क्लोजिंग प्राइस / ओपनिंग प्राइस) – 1]
मान लीजिए कि Binomo पर CFD में आपका निवेश 100$ है, और आपने 3 का गुणक निर्धारित किया है। यह आपको 3,000$ के बजट के साथ ट्रेड करने के योग्य बनाता है, और लाभप्रदता भी इसी संख्या पर आधारित होती है। आइए मान लें कि जब आपने ट्रेड शुरू किया, तो एसेट की कीमत 10,000$ थी; और जब आपने ट्रेड बंद किया, तो वह 15,000$ थी।
इन नंबरों को फार्मूला में जोड़ें:
100 x 3 x [(15,000/10,000) – 1] = 300 x (1.5 – 1) = $150
तो, आपको 150$ की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई। इसका प्राथमिक कारण एसेट के ओपनिंग प्राइस की तुलना में उसके क्लोजिंग प्राइस में वृद्धि होना है। अगर इसका उल्टा हुआ होता तो आपको नुकसान होता।